Pilibhit News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रामलीला के पात्रों को सम्मानित किया
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रामलीला मेले के राम दल एवं रावण दल के पात्रों को प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान एवं प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने कलाकारों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया। साथ ही रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन सत्य, मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देता है, वहीं रामलीला बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रामलीला संस्कृति, संस्कार और आस्था का प्रतीक : बब्बू प्रबंधक विष्णु कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.