Pilibhit News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी
पीलीभीत, अगस्त 16 -- Pilibhit News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 2.30 लाख रुपये हड़प लिए गए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी इमरान खां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा निवासी कमलेश से उसकी पहले से जान-पहचान और अच्छे संबंध थे। कमलेश ने उससे कहा था कि उसने कई लोगों की नौकरी लगवाई है और कचहरी में कंप्यूटर ऑपरेटर का पद खाली है। नौकरी लगवाने के एवज में उसने 2.70 लाख रुपये मांगे। उसने कमलेश की बात पर विश्वास करते हुए आईसीआईसीआई बैंक खाते से उसके खाते में 17 फरवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 के बीच कुल 2.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा 50 हजार रुपये नकद दिए। काफी समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.