पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव एवं अमरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम नवादा कंजा में धार्मिक स्थल पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत समाधान दिवस में पिछले माह की गई थी। इस पर प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया तो अब गांव के बुद्धसेन, उमाचरण आदि ने सात अक्टूबर को पुनः आईजीआरएस पर शिकायत की है। साथ ही कब्जे को हटाए जाने की मांग की है। धार्मिक स्थान पर किए गए अवैध कब्जा हटाए जाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...