पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: बीसलपुर। पकड़िया मंगली निवासी पीड़िता राजकुमारी पत्नी रतीराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से एक मुकदमा दर्ज करा रखा है। आरोप है कि कल शाम तीनों आरोपी उसके घर आए और मुकदमे में फैसला (समझौता) करने के लिए दबाव बनाने लगे। जब राजकुमारी ने फैसला करने से मना कर दिया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के श्रीपाल, आकाश व विकास के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Basti News: मारपीट कर धमकाया, तोड़ दी मोबाइल, तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...