Pilibhit News: सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी
पीलीभीत, अगस्त 16 -- Pilibhit News: बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी शिव कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह 11 अगस्त की शाम अपनी बाइक से सब्जी खरीदने जंगरोली पुल बाजार गया था। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और सब्जी लेने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास और काफी दूर तक तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। तीन दिन तक तलाश करने के बाद शिव कुमार ने 14 अगस्त को सुनगढ़ी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.