Pilibhit News: सब्जी की महक पर जताई आपत्ति, खाने के बाद नवविवाहिता बेहोश
पीलीभीत, सितम्बर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ससुराल आई नवविवाहिता की तबीयत खाना खाने के कुछ देर बाद अचानक बिगड़ गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे परोसी गई सब्जी से अजीब तरह की गंध आ रही थी। उसने इसकी शिकायत अपनी जेठानी प्रीति से की, लेकिन उन्होंने मसाला पुराना होने के कारण महक आने की बात कहकर उसे आश्वस्त कर दिया। इसके बाद विश्वास करके नवविवाहिता ने खाना खा लिया। कुछ ही देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
आपराधिक शिकायत थाना न्यूरिया क्षेत्र के मरौरी गांव निवासी रेखा देवी ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी जितेन्द्र कुमार से हुआ था। रेखा के अनुसार उसके माता-पिता ने विवाह के समय जेवर, कपड़े और अन्य स्त्रीधन उपहार में दिए थे। 28 अगस्त 2026 को सास भागमती और जेठानी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.