Pilibhit News: सफाई कर्मी की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: पूरनपुर। ग्राम पंचायत गोरा में लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठप होने और सफाई कर्मचारी के नियमित ड्यूटी पर न आने से नाराज ग्रामीणों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव की मुख्य सड़कों पर एकत्र हुए और सफाई कर्मचारी व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों की आपत्ति ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में महीनों से सफाई नहीं हुई है। इससे गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां कचरे से चोक हो गई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है और ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों का खतरा सता रहा है।
समस्या का समाधान ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.