Pilibhit News: सफाई कर्मचारी संघ ने की वेतन विसंगति का लाभ दिए जाने की मांग
पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पंचायती राज सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने डीपीआरओ से वेतन विसंगति दूर होने के बाद नवंबर माह के वेतन में लाभ दिलाए जाने की मांग की है। पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के एक दशक से अधिक समय से लंबित चल रहे वेतन विसंगतियों को दूर कर दिया। इसमें कुल 1300 से अधिक कर्मचारी शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वेतन विसंगति दूर होने के बाद वेतन में लाभ नहीं मिल पा रहा है। वेतन में जोड़कर लाभ दिए जाने की दिशा में कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.