Pilibhit News: सफाई कर्मचारी व प्रधान आए आमने-सामने
पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: बीसलपुर। सफाई कर्मचारी एवं प्रधान आमने सामने आ गए। सफाई कर्मचारी ने प्रधान व पंचायत सहायक पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया तो वहीं प्रधान कोतवाली में पहुंचे और उन्होंने सफाई कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। बीसलपुर के गांव अहिरपुर नंगला में तैनात सफाई कर्मचारी राजेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह सफाई कार्य कर रहा था। उसी समय ग्राम प्रधान चरन सिंह, पंचायत सहायक अरविंद कुमार व रोजगार सेवक भगवत सरन ने गाली गलौज की और घूसों से पिटाई की। जिसके बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। उधर ग्राम प्रधान के समर्थन में बड़ी संख्या में प्रधान कोतवाली पहुंचे। आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी ने अभद्रता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.