पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सेवा और सम्मान के रूप में गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने कर्मयोगी सम्मान दिवस आयोजित किया। उन्होंने नगर के सफाईकर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस चालकों, गौरक्षक दल और बेसहारा पशुओं की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं समेत कुल 16 कर्मयोगियों को प्रशस्ति पत्र और पटका भेंट कर सम्मानित किया। शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संदीप खंडेलवाल ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों का सम्मान ही उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, समाजसेवी अशोक खंडेलवाल, रोटरी क्लब पूरनपुर के संस्थापक डॉ. दिनेश गुप्ता, विजयपाल विक्की, राजीव खंडेलवाल, कन्हैया, सौभाग्य स्पर्श, शिवकांत, परख, सचिन और यश आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gridih Ne...