पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाईकर्मी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पिता की डांट से नाराज होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खान निवासी 22 वर्षीय इमरान पुत्र अनीश पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। गुरुवार रात आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया। इससे वह नाराज हो गया और घर के कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को चिंता हुई। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: बैंक सफाईकर्मी ने फांसी लगा दी जान, मचा कोहराम इसके बाद आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। मोहल्ले वालों की मौजूदगी में परिजनों ने कमर...