Pilibhit News: सफलता के साथ संपन्न हुआ निशुल्क शिविर
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न किय गया। इसमें 215 मरीजों की जांच बालाजी धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा सेवा द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज बीसलपुर में कराई गई। शिविर में फेको सर्जन डॉ. अक्षत ने मरीजों की आंखों का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान कर मरीजों को उपचार के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। डॉ. इशरत अली समेत प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल एवं प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान ने भी योगदान दिया। अनिल कुमार, नितिन अग्रवाल, अनूप शुक्ला एवं वीरेन्द्र कुमार, दीपक माथुर, मुनीश कुमार, चांद बाबू, नीतीश कुमार एवं प्रांजल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.