पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बेशक एक नवंबर से पर्यटन सत्र की शुरूआत होगी। पर ऐसे भी पर्यटक हैं कि जो उत्सुकतावश यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं। भले ही अभी चूका या अन्य जगहों पर अभी औपचारिक रूप से पर्यटन शुरू नहीं हुआ है। पर कनाडा से अपने दिल्ली के दोस्त के साथ युवक ने इसे अमेजिंग करार दिया है। चूका इको स्पॉट के अंर्तगत काफी कुछ घूमने फिरने के बाद जब दोनों ही दोस्तों अंकुश चौहान और अमित हांडा यहां सप्त सरोवर पर पहुंचे तो यहां की लोकेशन ने उनका मन मोह लिया। कनाडा के किचनर शहर में स्थित आईटी कंपनी में कार्यरत अंकुश और उनके शाहदरा के निवासी अमित ने यहां पर सप्त झाल में मिले व्यंजनों और की गई मेहमाननवाजी को सरहा है। दोनों ही युवकों ने कहा कि यह एक दम नए तरह का रोमां था। जंगल के करीब पानी को देखते हुए सन ...