पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। तीन दिवसीय सत्यापन कार्य के दूसरे दिन एनटीसीए के मानकों को परखने के लिए मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस असेसमेंट/इवैल्यूएशन(एमईई) आई टीम ने चूका का विकल्प बन रहे सप्त सरोवर और ईडीसी (इको डवलपमेंट सोसायटी) की कार्य प्रक्रिया को देखा। इससे पहले टीम ने गाइड और अन्य कर्मियों से संवाद कर अन्य जानकारियां लीं। मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस असेसमेंट/इवैल्यूएशन(एमईई) की टीम ने इससे पूर्व बाघ रेसक्यू करने से पहले बरते जाने वाले एहतियात और बस्ती में क्राउड मैनेंजमेंट की जानकारियों की गहराई नापी। इस दौरान वन कर्मी चालक से भी जानकारियां लीं। उपरांत सप्त सरोवर में मनोहारी दृश्य को देखने के साथ ही यहां पर सैलानियों के आने और जाने के क्रम को देख कर पूरे वर्किंग फार्मेट को जांचा। एमईई टीम के चीफ और केरला से आए रिटायर्ड शीर्ष वन...