पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में कांवडियों के जत्थों के आने जाने का सिलसिला चल रहा है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गगंवार ने कई गांवों में पहुंच कर कांवडियों से संवाद किया और कहा कि सपा सरकार में उत्पीड़न होता था पर अब भाजपा सरकार में कांवडियों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया जा रहा है। कांवड यात्रा में मिल रही सुविधाओं पर भी बात की। गन्ना राज्यमंत्री संजय ने ग्राम सिरसा, बरहा, नवदिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में डाक कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए। ग्राम प्रधान लालजी, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश समेत ग्रामीण एंव शिवभक्त मौजूद रहे। जहानबाद, मझोला में भी कांवडियों की आमद होती रही। यह भी पढ़ें- Etah News: द्वितीय सोमवार : सड़कों पर उमड़ा शिवभक्तों का रेला, मन में महादेव के जलाभिषेक की मंशा देर रात तक मंडी में कांवडियों के जत्थे पहुंच...