पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला और प्रदेश सचिव शिवकुमार शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात की। एसपी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा उनकी पुत्री के संबंध में भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है। ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही राजू विश्वकर्मा हत्याकांड के मामले में निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशीष कुमार सक्सेना एडवोकेट, शिशिर यादव एडवोकेट, जावेद अख्तर एडवोकेट, मोहनलाल कश्यप एडवोकेट, रा...