पीलीभीत, सितम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। युवा जागृति परिषद के तत्वाधान में उपाधि महाविद्यालय चौराहे पर चल रहे भगवान गणेश स्थापना समारोह में ग्यारहवें दिन गुरुवार को शुभ पूजन तथा सायं वेला में भगवान सत्यनारायण व्रत कथा के उपरांत भजन कीर्तन आयोजित हुआ। पूजन कथा समारोह के मुख्य पुरोहित पंडित आकाश पाराशर के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के बीच यजमान राजेश एवं उनकी पत्नी ने माध्यम से संपन्न हुई। कथा की सम्पूर्णता के उपरांत कलाकारों ने भक्ति भजन प्रस्तुत किये। इसी श्रृंखला में स्थापना समारोह के आयोजक पंडित प्रदीप तिवारी की सुमधुर भजन की प्रस्तुति सराही गई। भजन कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। युवा जाति परिषद रजिस्टर्ड पीलीभीत के तत्वाधान में चल रहे श्री गणेश चौथ महोत्सव में रामनारायण, रमेश लोधी, राकेश मौर्य, कौशल, राजेश बाजपेई, एस आर राठौर, विकास ...