पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: बीसलपुर। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। उगनपुर मरौरी के संतोष कुमार पुत्र चुन्नी लाल ने बताया कि उनका बेटा सुरजीत अपने दोस्त सचिन पुत्र रामरतन निवासी ग्राम नवदिया के साथ अपनी बाइक से रढ़ैता दवाई लेने गया था। लौटते वक्त कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इलाज के दौरान सुरजीत की मौत हो गई थी। जबकि उसके साथी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार नंबर के आधारपर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...