पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी राम भरोसे पुत्र बीरबल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 9 जुलाई को दोपहर तीन बजे उसका पुत्र महेंद्र पाल गांव की लवेश पुत्र सुखबीर के साथ अपने गांव जा रहा था। रास्ते में कल्लिया नहर पर हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए ट्रैक्टर के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान उसके बेटे महेंद्र पाल की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...