Pilibhit News: सड़क हादसे में मासूम की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी मोईन अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी अनाया अपने नाना अकील अहमद के घर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुर में रह रही थी। 18 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे अनाया नाना के घर के सामने खाली जगह पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव के वसीम का धान वहां रखा हुआ था। धान उठाने के लिए राहत हुसैन की नई ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक छोटेलाल वहां पहुंचा। छोटेलाल ने ट्रैक्टर को लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.