Pilibhit News: सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा कॉलोनी निवासी भगवानदास ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 जून को रात करीब दस बजे उसका पुत्र पीयूष कुमार अपने दोस्त नीतेश के साथ बाइक से जहानाबाद किसी कार्य से गया था। रास्ते में सियाबाड़ी पटटी के पास पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। शहर के निजी अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.