Pilibhit News: सड़क हादसे में तीन घायल,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम परेवावैश्य निवासी नरेंद्र पाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। कहा कि पांच नवंबर की सुबह उसका भाई महावीर गांव के ही छोटे खां व फहीम के साथ लोडर से पीलीभीत स्थित मंडी से सब्जी लोड़कर घर लौट रहा था। जहानाबाद के रम्पुरा मिश्र चौराहे पर पहुंचने पर सामने से कार के चालक मोहिद निवासी न्यूरिया ने लोडर में टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां भाई महावीर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया जबकि अन्य का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.