पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। सत्रह जुलाई को ढकिया रंजीत के पास हुए सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत को लेकर मृतक देवस्वरूप के छोटे भाई दीनदयाल की तहरीर पर वाहन विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया संजरपुर निवासी दीनदयाल पुत्र नेतराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई 30 वर्षीय देवस्वरूप अपने चार वर्षीय बेटे आरव के साथ शाम साढ़े छह बजे बाइक द्वारा अपने गांव से बीसलपुर जा रहे थे। जैसे ही वह बेनीपुर बीसलपुर मार्ग पर ढकिया रंजीत के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे देवस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे आरव ने इलाज को ले जाते दम तोड दिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार ...