पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गन्ना कृषक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने का संकल्प दिलाया गया। मुख्य वक्ता ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सलाह दी।महाविद्यालय यह भी पढ़ें- Balrampur News: यातायात नियमों की दी जानकारी, हेलमेट प...