पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला की तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। न्यूरिया थाना क्षेत्र की धनकुना पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव चालूरा निवासी 65 वर्षीय रामकली पत्नी स्वर्गीय ननकू, बुधवार दोपहर किसी काम से पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस...