Pilibhit News: सड़क पार करते समय छात्रा साइकिल समेत ई-रिक्शा में घुसी, घायल
पीलीभीत, सितम्बर 26 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के पौटा कलां में पीलीभीत-बरखेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन बैंक के पास शुक्रवार को सड़क पार करते समय एक छात्रा साइकिल समेत ई रिक्शा में जा घुसी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलां की कक्षा 12वीं की छात्रा शिवानी पुत्री उमेशचंद निवासी ग्राम आलियापुर छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से घर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय पीलीभीत की ओर से आ रहे ई रिक्शा से उसकी साइकिल टकरा गई और वह उसमें जा घुसी। ई रिक्शा में प्लाई बोर्ड और हार्डवेयर का सामान लदा था। टक्कर के बाद प्लाई बोर्ड सरककर छात्रा के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने छात्रा को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.