Pilibhit News: सड़क पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी, चार पर मुकदमा
पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बीच सड़क पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कलां के जहूरगंज निवासी जसविंदर सिंह पुत्र मुख्तार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि कुछ लोगों ने बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने डेबिट और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.