Pilibhit News: संस्कृति महोत्सव में आरएसआरडी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
पीलीभीत, सितम्बर 1 -- Pilibhit News: पूरनपुर। संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। दो प्रथम, चार द्वितीय और तीन तृतीय स्थान समेत कुल नौ पुरस्कार अपने नाम किए। गीत के बाल वर्ग में आरोही सिंह ने प्रथम और किशोर वर्ग में सुपिरिति मंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला के बाल वर्ग में कामाख्या सिंह तथा मूर्ति कला में विधि पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण के तरुण वर्ग में आदित्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि किशोर वर्ग में यज्ञ प्रताप सिंह तृतीय रहे। आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में रीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सरस्वती विद्या मंदिर में होगा संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव कथा कथन के बाल वर्ग में आदर्श ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.