Pilibhit News: संयुक्त शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित
पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सोमवार को नगर के गांधी पार्क में संयुक्त शिक्षक संघ की ब्लाक स्तरीय बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। शिक्षकों की पुरानी पेंशन सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर संघर्ष करने की अपील की गई। इस दौरान ब्लाक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ब्लाक संरक्षक इंतजार अहमद, ब्लाक अध्यक्ष रावेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्विज कमलनाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, ब्लाक महामंत्री प्रभुदयाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, संगठन मंत्री विमलेश कुमार राठौर, सचिव अविनाश सिंह और ओमप्रकाश कुशवाहा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.