Pilibhit News: संदिग्ध बुखार से 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम
पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। जहानाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुर बझेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय तीरथ प्रसाद की संदिग्ध बुखार के चलते मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक तीरथ प्रसाद पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। बुधवार को उनकी पत्नी शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने गई थीं, लेकिन चिकित्सक के उपलब्ध न होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद गांव के ही एक स्थानीय चिकित्सक से दवा लेकर उनका उपचार कराया गया। गुरुवार को हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी और घर भेज दिया। रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.