Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला युवक का शव
पीलीभीत, नवम्बर 16 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम नवादा महेश के पास रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के पास से टाट के कुछ खाली कट्टे और बोरियों का एक पुलिंदा मिला है। युवक ने लाल-सफेद रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पायजामा पहन रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं शुरुआत में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका भी जताई जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.