Pilibhit News: संत रविदास महाराज की जयंती पर विधायक ने उठाया कलश
पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: बिलसंडा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा गुरुवार को बिलसंडा पहुंची। ब्लाक पहुंचने पर विधायक विवेक वर्मा, जिपंस रेनू राज, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सुमित गुप्ता, संजीव मौर्य समेत तमाम लोगों ने स्वागत किया। विधायक ने सिर पर कलश रख यात्रा के साथ कर अभिनंदन किया। विधायक ने बताया कि भाजपा सरकार संत महापुरुषों के सम्मान के साथ ही उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण कर रही है। इस दौरान कई गांवों में भी पहुंची। वहाँ भी ग्रामीणों ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.