पीलीभीत, सितम्बर 1 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सिसैया में युवक संजय कुमार की मौत के मामले में बरखेड़ा पुलिस ने नामजद पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग होने के कारण एक आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को ग्राम अलकथान के निकट से पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कन्हईलाल पुत्र कुन्दनलाल, वीरपाल पुत्र कन्हईलाल, अंजू देवी उर्फ मंजू रानी पत्नी वीरपाल और बिलासो उर्फ रामकली पत्नी कन्हईलाल निवासीगण ग्राम सिसैया थाना बरखेड़ा शामिल हैं। पुलिस ने चारों को 31 अगस्त को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके अलावा नामजत पांचवा आरोपी नाबालिग होने के कारण उसकी किशोर न...