पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रदेश एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने और कांग्रेस की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को आमजन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य यूसुफ मलिक, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सक्सेना, पुष्पा गंगवार, रामनाथ, जिला प्रवक्ता हेमंत मिश्रा, महासचिव नरेश शुक्ला, ज्ञानेन्द्र गौतम, श्रीकृष्ण वर्मा, ब्लॉक अध...