पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। टनकपुर रोड स्थित जिला पंचायत कर्मचारी कॉलोनी में श्री सिद्धिविनायक मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री सिद्धि विनायक मंदिर को बिजली की झालरों से भव्यता के साथ सजावट की गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार मनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। शुक्रवार की शाम से मंदिर परिसर में श्री कृष्ण भगवान पर आधारित गीत गाए गए। कॉलोनी के आसपास घरों से आए हुए श्रीलड्डू गोपाल जी और मंदिर में विराजमान श्री लड्डू गोपाल जी सहित करीब 20 लड्डू गोपालों का अभिषेक एक साथ किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रातभर गूंजे भजन उसके बाद श्रृंगार करते हुए आरती की गई। भगवान...