Pilibhit News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में किया गया लीला मंचन
पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला का आयोजन किया गया। इसमें कृष्ण द्वारा माखन चोरी लीला का मंचन किया गया। मेले का चतुर्थ दिवस एवं रात्रि में सांस्कृतिक नाटक के बाद मेला कमेटी द्वारा मेलें का समापन किया जायेगा। चार दिन से चल रहे मेले का ग्रामीणों ने खूब लुत्फ उठाया और खेल खिलौनों की दुकानों से मेले को सजाया गया। मेला कमेटी में प्रधान पति अमित गुप्ता, सुबोध दीक्षित, मुकेश गुप्ता, अशोक सिंह, कुंदनलाल कोटेदार, भगवान दास मिश्रा, राजू खंडसारी, रामदास भारती, रामचंद्र गौतम, नोखेलाल कोहली आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.