पीलीभीत, नवम्बर 20 -- बाबा श्याम जन्मोत्सव पर भव्य संकीर्तन Pilibhit News: पूरनपुर। बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य संकीर्तन हुआ। जिसमें दिल्ली के म्यूजिकल ग्रुप के साथ भजन गायकों ने समा बांध दिया। इस दौरान इत्र और फूलों की बर्षा की गई। देर रात तक श्रोता भजनों पर झूमते रहे। नगर के कोतवाली रोड पर असम हाइवे के सिरसा चौराहे के पास मौजूद खाली प्लाट में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल की ओर नगर में धूमधाम से निशान यात्रा निकाली गई। उसके बाद भव्य दरबार सजाया गया। दिल्ली से आए बच्चन म्यूजिकिल ग्रुप ने भक्तिमय धुन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायक ऋतिक गुप्ता और चेताली राठौर ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्यामा प्रीत मैं तोसे लगा बैठा हूं बाबा प्रीत म...