पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: अमरिया। कस्बे में श्मशान घाट तक जाने के लिए पक्का रास्ता न होने के कारण शुक्रवार को एक बार फिर शव यात्रा को खेतों के बीच से होकर ले जाना पड़ा। ब्लॉक में कार्यरत सफाई कर्मचारी राजेंद्र कुमार वाल्मीकि का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों और ग्रामीणों को शव यात्रा लेकर खेतों से गुजरना पड़ा। बारिश के कारण खेतों में पानी भरा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना से वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है कि वर्षों से श्मशान घाट तक मार्ग बनवाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: श्मशान में जलभराव, ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंची अर्थी उन्होंने शीघ्र स्थायी रास्ता बनवाने की मांग ...