Pilibhit News: शेरपुर में 24 सितंबर को निकाला जाएगा जुलूस-ए-गौसिया
पीलीभीत, सितम्बर 17 -- Pilibhit News: पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में जुलूस-ए-गौसिया की तैयारियों को लेकर शाही जामा मस्जिद में बुधवार को बैठक की गई। इसमें मस्जिदों के इमाम, उलमा और टीटीएस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया कि 24 सितंबर को सुबह 7:30 बजे जुलूस-ए-गौसिया अपने निर्धारित मार्गों से निकाला जाएगा। इस दौरान समय की पाबंदी और निर्धारित मार्गों का पालन करने पर जोर दिया गया। इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलूस में डीजे और साउंड सिस्टम शामिल नहीं किया जाएगा। बैठक में शाही इमाम मुफ्ती तहसीन रजा कादरी, मौलाना वासिल जफर, हाफिज अनीस, हाफिज आसिफ हुसैन, मौलाना साजिद रजा, हाफिज कारी रिहान रजा, हाफिज अमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.