पीलीभीत, सितम्बर 17 -- Pilibhit News: पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिशु वाटिका अवलोकन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिशु शिक्षा समिति, ब्रज प्रांत के शिशु वाटिका प्रभारी राम किशोर श्रीवास्तव और सेवा भारती संस्कार केंद्र प्रमुख रोहिताश ने विद्यालय का भ्रमण कर शिशु शिक्षा तथा संस्कार केंद्रों के विस्तार को लेकर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का स्वागत प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय में शिशु शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। शिशु वाटिका प्रमुख प्रभा प्रधान ने संचालित गतिविधियों, शिक्षण पद्धति और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

अतिथियों का अवलोकन अतिथियों ने शिशु वाटिका की व्यवस्थाओं, शिक्षण सामग्री और बच्...