Pilibhit News: शिशु मंदिर में बच्चों ने रूप सज्जा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: बीसलपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर में राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा उत्सव मनाया गया। उत्सव में शिशु वाटिका के कक्षा एनसी से द्वितीय तक के शिशुओं ने सहभागिता की। बीसलपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में शिशुओं ने ब्रज गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने राधा कृष्ण स्वरूपों को सराहा। संयोजक प्रमोद कुमार मिश्र, अंजली शर्मा, ममता गंगवार एवं अंजली मिश्रा के निर्देशन में उत्सव सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के विषय में जानकारी दी। विद्यालय के व्यवस्थापक ब्रह्मौतार अग्रवाल ने सभी स्वरूपों को उपहार प्रदान किए। गिरीश चंद्र वर्मा, सुधीर कुमार शुक्ला, नीलम पटेल, सेवाराम, ज्योति गंगवार एवं अभिभावक बन्धु भगिनी ने स्वरूपों की आरती उतारी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.