पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के रक्तकेन्द्र में एसएसबी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें 18 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों की मदद का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ. परीक्षित सिंह और पैथोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रदीप शेखावत ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर टेक्नीशियन दिग्विजय आर्य, कपिल, अमित, नर्स प्रभा और वार्ड ब्वाय नरेंद्र सहित रक्तकेन्द्र की टीम मौजूद रही। टीम ने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने बताया ...