पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल जाहिद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- एएमयू सिटी स्कूल में प्रो. विभा शर्मा का अभिनंदनकार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक इकबाल हसन खान ने की। प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने कहा कि हर वर्ष की भांति कालेज की परंपरा के अनुरू दो शिक्षकों मुमताज अहमद, अमरीन नाज एवं विद्यालय की एक शिक्षिका ताजवर को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनाया ग्रुप ने सात समुंदर पार से गीत पर समूह नृत्य, हलीमा ग्रुप ने त...