Pilibhit News: शिक्षणेत्तर कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, खुशी की लहर
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। योगी कैबिनेट ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा का प्रस्ताव पास कर दिया है। इससे जिलेभर के हजारों शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रित लाभान्वित होंगे। इस निर्णय की सराहना की गई है। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का प्रस्ताव पास हो गया है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जिले में माध्यमिक एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत करीब 100 बाबुओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सुविधा का लाभ मिलेगा। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.