Pilibhit News: शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रदान किए गए प्रमाणपत्र
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण समाप्त हो गया। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह प्राचार्य दरवेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह का शुभारंभ किया। प्रज्ञा प्रवाह मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रशिक्षण का समारोहपूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण प्रभारी पुलकित शर्मा और नोडल प्रभारी विजय कुमार रहे। संदर्भदाता के रूप में मेघा अग्रवाल, स्मिता लोधी, विजय कुमार, अमित कुमार शर्मा, आशा सुमन, वीरेन्द्र कुमार ने भूमिका का निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.