Pilibhit News: शिक्षकों ने मॉडलों और गतिविधियों का किया अभ्यास
पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। हुंडई मोटर्स इंडिया फाउंडेशन की ओर से ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल बरहा में शिक्षक अधिगम कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं को जानकारी दी गई। कार्यशाला में ललौरीखेड़ा और मरौरी ब्लॉक के 40 विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षकों को विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न मॉडलों एवं गतिविधियों के बारे में हैंड्स ऑन एक्टिविटी के माध्यम से जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विज्ञान की अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से समझाने के विभिन्न तरीकों का अभ्यास किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से परिचित कराना और विद्यार्थियों के बीच विज्ञान विषय को और अधिक सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाना रहा। यह भी पढ़ें- Nawada News: वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.