Pilibhit News: शिक्षकों को युग साहित्य और पटका पहनाकर किया गया सम्मानित
पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शहर के एक वैक्वेंट हाल में शिक्षक गरिमा कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। शिक्षक गरिमा कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएम श्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित और गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा, माता भगवती देवी शर्मा, मां गायत्री का पूजन करके किया। कृषि अध्यापक डॉ.राम प्रसाद गंगवार ने कहा कि शिक्षक छात्रों को पाठ्य सामग्री ही नहीं पढ़ाते हैं। बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व का विकास करते हैं। शिक्षक के बिना समाज अधूरा है और समाज के बिना शिक्षक अधूरा है। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को मां की तरह छात्रों से प्यार करना चाहिए। छात्रों और शिक्षकों का ऐसा संबंध हो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.