पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: बीसलपुर। कला ईश फाउंडेशन की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तहसील क्षेत्र के सभी प्राथमिक, इंटर कालेज में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों का सम्मानसमारोह का आयोजन बीसलपुर के एक बारात घर में फाउंडेशन के संस्थापक चौधरी प्रदीप सिंह पटेल एवं सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरु गौरव सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया किया गया। समाजसेवी दिव्या गंगवार ने सभी बेसिक, जूनियर, इंटर कालेजों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देक...