पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जन सुनवाई पोर्टल पर गुणवत्तापरक शिकायत का निस्तारण न करने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत पूरनपुर समेत दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत पूरनपुर अवनीश कुमार एवं ग्राम पंचायत सचिव प्रेमशंकर ने जन सुनवाई पोर्टल पर ग्राम पंचायत कुठिया गुदिया की प्राप्त शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया। इस पर डीपीआरओ रोहित भारती ने एडीओ और पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने और शिकायत कर्ताओं के प्राप्त हो रहे असंतुष्ट फीडबैक पर भी कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...