पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पूरनपु। गांव में सड़क किनारे खड़ा ट्राला चोरी कर पूरनपुर लाया गया। ट्राला मलिक की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालती हुई पूरनपुर पहुंच गई। पुलिस ने मुझा रोड से ट्राला बरामद कर लिया और वापस ले गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना जहानाबाद के गांव शाही के रहने वाले एक किसान का ट्राला गांव में सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति उसे ट्रैक्टर से जोड़कर चोरी कर ले गया। सुबह ट्राला गायब देखकर किसान के होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना थाना जहानाबाद पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Palamu News: तेतराई से ट्रैक्टर ट्राली की चोरी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जहानाबाद पुलिस शुक्रवार को पूरनपुर पहुंची। पुलिस को मुझा रोड क...